Shimla LSD Drug Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज मिटाने पर भुंतर का होटल मालिक गिरफ्तार

Shimla LSD Drug Case : करोड़ों के एलएसडी नशा मामले में साक्ष्य मिटाने के आरोप में भुंतर के होटल मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला।

May 19, 2026 3:23 AM

एचबी ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चर्चित करोड़ों के Shimla LSD Drug Case (एलएसडी ड्रग्स स्कैम) में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य (CCTV Footage) को डिलीट करने के आरोप में कुल्लू के भुंतर से एक होटल मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आपराधिक षड्यंत्र रचने और सबूतों को नष्ट करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी की पहचान कुल्लू के भुंतर निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो कुल्लू के ‘सी रॉक होटल’ का मालिक है।

पूर्व एसटीएफ कर्मियों को बचाने के लिए डिलीट की सीसीटीवी फुटेज

Shimla LSD Drug Case की जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के चार पूर्व कर्मियों ने कुल्लू के इसी होटल में केरल निवासी सप्लायर नविएल हैरिसन को भारी मात्रा में एलएसडी नशे के साथ रंगे हाथों दबोचा था। हालांकि, कानूनन कार्रवाई करने के बजाय उन कर्मियों ने आरोपी को रिश्वत लेकर छोड़ दिया था। जब शिमला पुलिस ने होटल की हार्ड डिस्क और डीवीआर (DVR) को जब्त कर फॉरेंसिक जांच (SFSL) के लिए भेजा, तो वहां की सीसीटीवी फुटेज डिलीट पाई गई। पुलिस के अनुसार, होटल मालिक संजीव कुमार ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने में मदद की थी।

सप्लायर की निशानदेही पर एसटीएफ कर्मियों पर गिरी थी गाज

इस पूरे ड्रग रैकेट का पर्दाफाश 10 मार्च को हुआ था, जब शिमला पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में संदीप शर्मा (निवासी मोगा, पंजाब) और प्रिया शर्मा (निवासी सिरमौर) के पास से एक करोड़ की 562 एलएसडी स्ट्रिप्स बरामद की थीं।इसके बाद मुख्य सप्लायर नविएल हैरिसन को 13 मार्च को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि नविएल को पहले कुल्लू में चार एसटीएफ कर्मियों ने पकड़ा था, लेकिन सौदा कर छोड़ दिया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने चारों एसटीएफ कर्मियों को गिरफ्तार कर नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

अब करोड़ों के नशे की तलाश में जुटी पुलिस

अब पुलिस की सबसे बड़ी तफ्तीश इस बिंदु पर टिकी है कि नविएल से पकड़ी गई करोड़ों रुपए की एलएसडी की खेप आखिरकार कहां गायब हुई? क्या उसे आगे किसी और को बेचा गया या नष्ट कर दिया गया? मामले में अब तक संदीप शर्मा, प्रिया शर्मा, नविएल हैरिसन और चार पूर्व पुलिसकर्मियों समेत होटल मालिक की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Shimla LSD Drug Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज मिटाने पर भुंतर का होटल मालिक गिरफ्तार”

  1. Pingback: Him Beat

Leave a Comment