IPL 2026 Update : धर्मशाला को मिली पहली बार प्लेऑफ की मेजबानी, 26 मई को खेला जाएगा क्वालीफायर-1 मुकाबला

IPL 2026 Update : Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Dharamshala को पहली बार आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी मिली है। यहां 26 मई को क्वालीफायर-1 खेला जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला में कई अहम लीग मैच भी आयोजित होंगे। जानें टीमों, मैच तारीखों और पूरे आईपीएल 2026 शेड्यूल से जुड़ी सभी

May 7, 2026 11:10 AM

एचबी ब्यूरो , धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। IPL 2026 के रोमांच के बीच धर्मशाला को पहली बार आईपीएल प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी सौंपी गई है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर से जारी सूची के अनुसार, धर्मशाला अब लीग मैचों के साथ-साथ एक प्लेऑफ मैच का भी गवाह बनेगा।

धर्मशाला को पहली बार प्लेऑफ की मेजबानी मिलना इस मैदान की बढ़ती साख का प्रमाण है। तय कार्यक्रम के अनुसार, 26 मई 2026 को धर्मशाला स्टेडियम में क्वालीफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। यह पहला मौका है जब एक ही सीजन में इस खूबसूरत मैदान को लीग और प्लेऑफ सहित कुल चार मैचों की जिम्मेदारी मिली है।

धर्मशाला में आईपीएल मैचों का पूरा शेड्यूल

Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Dharamshala में 11 मई से 26 मई के बीच क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। चार बड़े मैचों के आयोजन से धर्मशाला में पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भारी लाभ मिलने की उम्मीद है। लीग मैचों के साथ-साथ प्लेऑफ की खबर ने स्थानीय प्रशंसकों और पर्यटकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

तारीखमुकाबला (Match Type)टीमें (Teams)
11 मईलीग मैचपंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स
14 मईलीग मैचपंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस
17 मईलीग मैचपंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
26 मईप्लेऑफक्वालीफायर-1 (Qualifier-1)

फाइनल बंगलूरू में नहीं, अब अहमदाबाद में होगा

IPL 2026 के मौजूदा सीजन का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। पहले BCCI की योजना थी कि फाइनल मैच बेंगलुरु में कराया जाए। फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल खिताबी मुकाबले की मेजबानी करेगा। IPL 2025 का फाइनल भी यहीं खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment