हिमाचल शहरी निकाय चुनाव 2026 : 17 मई को मतदान, जानें पूरा शेड्यूल और अहम निर्देश

हिमाचल शहरी निकाय चुनाव 2026 : प्रदेश के 51 निकायों में 17 मई 2026 को चुनाव होंगे। इनमें में चार नगर निगम समेत नगर परिषद और नगर पंचायत शामिल हैं। जानें नामांकन तिथियां, मतदान समय, मतगणना प्रक्रिया, उम्मीदवारों की खर्च सीमा और निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अहम दिशा-निर्देशों

April 22, 2026 8:21 AM

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश के 51 शहरी निकायों में 17 मई को मतदान कराया जाएगा। इनमें चार नगर निगम सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर के साथ 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतें शामिल हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। शहरी निकाय चुनाव ईवीएम से होंगे। चारों नगर निगम में चुनाव पार्टी के निशान पर होंगे। चुनाव में मतदान के लिए 589 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। हिमाचल में कुल 75 शहरी निकाय हैं। 24 में चुनाव नहीं हो रहे हैं। इनमें 22 नए हैं और दो निकायों यानी नारकंडा और रोहड़ू में मतदाता सूचियां फाइनल नहीं हो पाई हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची

राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार को शिमला में प्रेसवार्ता कर बताया कि चुनाव प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। नामांकन पत्र 29 और 30 अप्रैल और 2 मई तक (दोपहर 3 बजे तक) भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को होगी, जबकि 6 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना उसी दिन कर दी जाएगी, जबकि चार नगर निगम चुनावों के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

👉 यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल, जनता देगी जवाब : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला

1.80 लाख पुरुष और 1.79 महिलाएं चुनेंगी शहर की सरकार

हिमाचल शहरी निकाय चुनाव 2026 में मतदाता आंकड़ों की बात करें तो इस चुनाव में करीब 1.80 लाख पुरुष और 1.79 लाख महिला मतदाता मतदान करेंगे। साथ ही 1808 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। मतदाता अपनी जानकारी ‘सारथी एप’ के माध्यम से भी आसानी से जांच सकते हैं।चुनाव खर्च की सीमा भी तय कर दी गई है। नगर निगम उम्मीदवार अधिकतम 1 लाख रुपये, नगर परिषद उम्मीदवार 75 हजार रुपये और नगर पंचायत उम्मीदवार 50 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर भी सख्ती दिखाई है। सभी उपायुक्त, एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को 31 मई तक अपने मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। बिना किसी जरूरी कारण के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

👉 यह भी पढ़ें : Himachal Panchayat Elections : निर्विरोध चुनी गईं पंचायतों को अब ₹25 लाख, प्रोत्साहन राशि में बड़ा इजाफा

निर्वाचन कार्यक्रम

क्रम संख्याचुनावी प्रक्रियातिथि व समय
1अधिसूचना जारी29 अप्रैल 2026
2नामांकन दाखिल29, 30 अप्रैल व 2 मई 2026 (दोपहर 3 बजे तक)
3नामांकन जांच4 मई 2026 (सुबह 10 बजे से)
4नाम वापसी6 मई 2026 (सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक)
5चुनाव चिन्ह आवंटन6 मई 2026 (नाम वापसी के बाद)
6मतदान केंद्र सूची जारी29 अप्रैल 2026
7मतदान17 मई 2026 (सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक)
8मतगणनानगर पंचायत/परिषद: 17 मई 2026
नगर निगम: 31 मई 2026

मतदाताओं के लिए मान्य पहचान पत्र

क्रम संख्यामान्य पहचान पत्र
1मतदाता पहचान पत्र (EPIC)
2आधार कार्ड
3पासपोर्ट
4ड्राइविंग लाइसेंस
5पैन कार्ड
6सरकारी/अर्ध-सरकारी कर्मचारी पहचान पत्र
7बैंक/डाकघर पासबुक (फोटो सहित)
8मनरेगा जॉब कार्ड
9पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित)
10स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
11सांसद/विधायक/विधान परिषद सदस्य पहचान पत्र
12राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) कार्ड

📊 नगर निकाय चुनाव 2026 : किस जिले में कितने मतदाता

क्र.नगर निकायपुरुषमहिलाअन्य
1सोलन8,3958,3741
2मंडी10,22210,3970
3धर्मशाला3,4033,4340
4पालमपुर50,74150,1403
5नाहन11,33311,0631
6ऊना32,46433,2551
7हमीरपुर5,9015,5351
8कांगड़ा19,43319,5674
9चंबा24,93024,1272
10कुल्लू14,14113,9901
कुल1,80,9631,79,88214

🗳️ चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

विषयविवरण
नगर निगम खर्च सीमा₹1,00,000
नगर परिषद खर्च सीमा₹75,000
नगर पंचायत खर्च सीमा₹50,000
रिकॉर्ड रखनाउम्मीदवारों को चुनाव खर्च का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य
रिपोर्टिंग सिस्टमCandidate Expenditure Reporting System (CERS)
समय सीमानिर्धारित समय में जानकारी जमा करना अनिवार्य, अन्यथा कार्रवाई संभव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “हिमाचल शहरी निकाय चुनाव 2026 : 17 मई को मतदान, जानें पूरा शेड्यूल और अहम निर्देश”

Leave a Comment