Shimla : एचपीयू प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 37 पाठ्यक्रमों के लिए 1 जून से शुरू होंगे एग्जाम

एचपीयू प्रवेश परीक्षा का इंतजार खत्म! हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने सत्र 2026-27 के UG, PG और प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 1 जून से 16 जून तक होने वाली परीक्षा की पूरी डिटेल यहां देखें।

May 30, 2026 8:06 AM

Him Beat News, शिमला | हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG) और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली एचपीयू प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए हैं। इस वर्ष यूनिवर्सिटी के कुल 37 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं में 21,328 अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे।

1 से 16 जून तक चलेगा परीक्षाओं का दौर

विश्वविद्यालय की ओर से जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश परीक्षाएं 1 जून से 16 जून तक आयोजित की जाएंगी। इस बार बीएड (B.Ed) प्रवेश परीक्षा के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आए हैं।

विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदकों की संख्या

  • बीएड (B.Ed): 8,428 अभ्यर्थी (सबसे अधिक)
  • एचपीयू मैट (MBA): 1,086 अभ्यर्थी
  • एमए पॉलिटिकल साइंस (MA Political Science): 905 अभ्यर्थी
  • एमएससी जूलॉजी (M.Sc Zoology): 897 अभ्यर्थी
  • एमए हिस्ट्री (MA History): 839 अभ्यर्थी
  • एलएलबी (LLB): 761 अभ्यर्थी
  • अन्य मुख्य कोर्स: एमएससी मैथ्स (770), एमएससी केमिस्ट्री (711), एमएससी बॉटनी (691), एमए हिंदी (619), एमए इंग्लिश (593), एमसीए (601) और एमकॉम (531)।

इसके अलावा, नए जमाने के तकनीकी कोर्स जैसे एमएससी डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए 105 और एनवायरमेंटल साइंस के लिए 106 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इन शहरों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

विवि प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों में सेंटर स्थापित किए हैं। इनमें यूसीबीएस एवालॉज, एचपीयू इवनिंग स्टडीज विभाग और विधि विभाग, एमसीएम डीएवी कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर और राजकीय महाविद्यालय मंडी शामिल हैं।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइंस: विवि ने जानकारी दी है कि सभी अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Valid Photo ID Proof) लाना अनिवार्य होगा। साथ ही, सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment