Rohru MC Election Results 2026: कांग्रेस समर्थितों ने 9 में से 7 वार्ड जीते; भाजपा को सिर्फ 1, एक पर निर्दलीय का कब्जा

Rohru MC Election Results 2026 : रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थितों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 9 वार्डों में से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने 7 पर परचम लहराया है, जबकि भाजपा को सिर्फ 1 और निर्दलीय को 1 सीट मिली है। देखें सभी वार्डों के विजेताओं

May 22, 2026 9:54 PM

HimBeatNews (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थितों ने एकतरफा जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा समर्थितों को करारी हार का सामना करना पड़ा है। Rohru MC Election Results 2026 के अनुसार कुल 9 वार्डों में से कांग्रेस समर्थित 7 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी समर्थित केवल 1 उम्मीदवार और 1 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

📊 रोहड़ू नगर परिषद चुनाव परिणाम: जानें कौन कहां से जीता?

वार्ड नंबर और नामविजेता प्रत्याशी (पार्टी/समर्थन)प्राप्त मत (वोट)उपविजेता (निकटतम प्रतिद्वंदी)प्राप्त मत (वोट)
वार्ड 1: दशालनी एवं सेरी🎯 रमा देवी (भाजपा)209वृंदा जिल्टा153
वार्ड 2: अपर बाजार🎯 पारुल (कांग्रेस)116ऊषा शर्मा100
वार्ड 3: मुख्य बाजार🎯 सुजय अग्रवाल (कांग्रेस)266रंजना रैतका146
वार्ड 4: समाला🎯 रणजीता (कांग्रेस)122रीतू103
वार्ड 5: बस स्टैंड क्षेत्र🎯 राज कुमार (कांग्रेस)79राजेश चंद54
वार्ड 6: ब्लॉक क्षेत्र🎯 प्रीति चौहान (कांग्रेस)124बीना देवी33
वार्ड 7: कोर्ट रोड क्षेत्र🎯 जितेंद्र चौहान (कांग्रेस)113सौरव तानटा30
वार्ड 8: बावटीनाला🎯 प्यारे लाल आजाद (कांग्रेस)153पन्ना लाल140
वार्ड 9: शक्तिनगर🎯 शालू दत्ता (निर्दलीय)131सुनीता देवी56

77.31 प्रतिशत मतदान हुआ शहर के नौ वार्डों में

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव-2026 के लिए वीरवार को सुबह 7 से तीन बजे तक वोटिंग हुई। लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदाताओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। शहर के सभी 9 वार्डों में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार चुनाव में कुल 77.31 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। रोहड़ू नगर परिषद क्षेत्र के कुल 3,151 मतदाताओं में से 2,436 लोगों ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव की सबसे बड़ी यूएसपी नारी शक्ति का दबदबा रही। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं का वोटिंग ग्राफ अधिक रहा। कुल 1,652 पात्र पुरुषों में से 1,274 ने वोट डाला (77.12%), जबकि 1,499 महिला मतदाताओं में से 1,162 ने पोलिंग स्टेशन पहुंचकर मतदान किया, जिससे महिलाओं का कुल टर्नआउट 77.52% रहा।

कोर्ट रोड और शक्तिनगर में सबसे ज्यादा वोटिंग

पूरे रोहड़ू में सबसे जागरूक वार्ड नंबर 7 (कोर्ट रोड क्षेत्र) साबित हुआ, जहां शहर में सबसे ज्यादा 80.98 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, वार्ड नंबर 9 (शक्तिनगर) की महिलाओं ने इतिहास रचते हुए 86.76 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान किया, जो पूरे चुनाव में किसी भी वर्ग में सर्वाधिक है। सबसे कम रुझान वार्ड नंबर 6 (ब्लॉक क्षेत्र) में रहा, जहां मतदान का आंकड़ा 68.38% पर ही सिमट गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment