HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 83.87% छात्र सफल, कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉप

HPBOSE 10th Result 2026 Announced: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी। 83.87% छात्र पास हुए। कांगड़ा की अनमोल प्रदेश टॉपर बनीं। पूरी मेरिट लिस्ट यहां देखें।

May 10, 2026 12:19 PM

एचबी ब्यूरो , धर्मशाला | HP Board 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 83.87 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार कुल 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। बोर्ड ने नकल रोकने के लिए भविष्य में और कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत आगामी परीक्षाओं में केंद्रों पर ऑडियो और विजुअल रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाएगी।

HP Board 10th Toppers List 2026 : मेरिट लिस्ट में बेटियों का दबदबा

हिमाचल बोर्ड की 10वीं की मेरिट लिस्ट में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉपर्स का विवरण इस प्रकार है:

स्थाननामस्कूल का नामप्राप्तांक (700 में से)
पहलाअनमोलएवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा (कांगड़ा)699
दूसराअभिनव मेहताGSSS, रापोह मिसरां (ऊना)698
दूसरापूर्णिमा शर्माराजकीय कन्या व.मा. विद्यालय, बिलासपुर698
दूसरारूहानी धीमनGSSS, रापोह मिसरां (ऊना)698
तीसराअश्विका शर्मानीलम पब्लिक स्कूल, बीहड़ू (बिझड़ी)697
तीसराअलीशा ठाकुरऑक्सफोर्ड स्कूल, कोटली697

चौथे स्थान पर रहे 4 विद्यार्थी

696 अंकों के साथ चार विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया है:

  • श्रुति: आदर्श विद्यालय, छियाछी (सोलन)
  • अस्मिता शर्मा: किड बड्स पब्लिक स्कूल, पांगा (बिझड़ी)
  • इशिता वालिया: भारती विद्यापीठ, बैजनाथ
  • कनिश: भारती विद्यापीठ, बैजनाथ

मार्कशीट और कंपार्टमेंट परीक्षा (Supplementary Exam)

बोर्ड के अनुसार, छात्र अपनी मूल मार्कशीट (Original Marksheet) संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे। मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, थ्योरी और प्रैक्टिकल के विषयवार अंक दर्ज होंगे। जो छात्र किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) में बैठने का अवसर दिया जाएगा। इसकी तिथियां जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएंगी।

📄
HPBOSE 10वीं मेरिट लिस्ट 2026 PDF
हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की पूरी मेरिट लिस्ट और विस्तृत अंक PDF में देखें।
PDF देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment