Yamunanagar : हिमाचल सीमा पर हादसा, ट्रक पलटने से पिता और दो बेटियों समेत 4 की मौत

Yamunanagar Paonta Sahib Highway पर मक्की से लदा अनियंत्रित ट्रक दो बाइकों पर पलटा। हादसे में पिता और दो बेटियों समेत 4 की मौत, एक महिला घायल। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

May 30, 2026 7:28 AM

Him Beat News, यमुनानगर | हिमाचल-हरियाणा सीमा पर स्थित जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे-907 पर शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां लालढांक के पास कलेसर नेशनल पार्क क्षेत्र में मक्की से भरा एक अनियंत्रित ट्रक दो बाइकों पर पलट गया। इस भीषण हादसे में पिता और दो बेटियों समेत 4 की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

रेणुकाजी दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के यमुनानगर जिले के चुहड़पुर कलां निवासी राजेंद्र धीमान अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुकाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पांवटा साहिब की तरफ से मक्की लोड करके यमुनानगर की ओर आ रहा एक ट्रक लालढांक के समीप ढलान पर अचानक बेकाबू हो गया। ट्रक का संतुलन इतनी बुरी तरह बिगड़ा कि वह सीधे दोनों बाइकों के ऊपर ही पलट गया।

मक्की के ट्रक के नीचे दबे पांचों लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग ट्रक और उसमें लदी मक्की की बोरियों के नीचे पूरी तरह दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर पीड़ितों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक चार लोग दम तोड़ चुके थे। हादसे में राजेंद्र धीमान (45 वर्ष) निवासी चुहड़पुर कलां, यमुनानगर, उनकी बड़ी बेटी सिमरन उर्फ सिम्मी (14 वर्ष, छोटी बेटी मिनल उर्फ मिनी (12 वर्ष) समेत रिश्तेदार फूल सिंह की मौत हो गई।

हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच शुरू

इस दुर्घटना में राजेंद्र धीमान की पत्नी उषा (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा के प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहताश सिंह की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि अनियंत्रित ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment