NEET UG Re-Exam 2026 Date: एनटीए ने घोषित की नीट यूजी पुनर्परीक्षा की तारीख, 21 जून को होगा एग्जाम

NEET UG Re-Exam 2026 Date : केंद्रीय शिक्षा मंत्री और NTA ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा की तारीख 21 जून 2026 घोषित कर दी है। परीक्षा शहर बदलने की विंडो खुली है। जानें पूरी प्रक्रिया।

May 17, 2026 3:05 AM

एचबी ब्यूरो, नई दिल्ली / शिमला | मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET UG) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा (Re-Exam) की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है। देश भर में पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द हुई यह परीक्षा अब 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

इस घोषणा के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर (Exam City) चुनने की ऑनलाइन विंडो भी खोल दी है। यह प्रक्रिया 21 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक लाइव रहेगी। जो उम्मीदवार इस समय सीमा में अपने केंद्र का बदलाव नहीं करेंगे, उनके लिए पहले से चयनित परीक्षा शहर को ही अंतिम मान लिया जाएगा।

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा, मिलेगा 3.15 घंटे का समय

NTA द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नीट यूजी की दोबारा परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पेन और पेपर (Offline) मोड में आयोजित की जाएगी। दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा, जिसमें परीक्षा से जुड़ी औपचारिकताओं का समय भी शामिल है। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, असमिया, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू समेत कुल 13 भाषाओं में होगी।

परीक्षा शहर और पता बदलने के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क

एजेंसी ने यह साफ किया है कि आवेदन पत्र में केवल वर्तमान पता और परीक्षा शहर (Exam City) बदलने की ही अनुमति दी गई है। इसके अलावा फॉर्म में किसी अन्य प्रकार का सुधार (Correction) स्वीकार नहीं किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बदलाव के लिए छात्रों से कोई भी अतिरिक्त शुल्क या फीस नहीं ली जाएगी।

📅 NEET UG 2026 Re-Exam: महत्वपूर्ण तिथियां और शेड्यूल

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों की समय-सारिणी नीचे दी गई है:

गतिविधियांविवरण
ऑनलाइन सुधार विंडो15 मई से 21 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
सुधार के लिए देय शुल्ककोई शुल्क नहीं (निशुल्क)
परीक्षा की तिथि21 जून 2026 (रविवार)
परीक्षा का समयदोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
सिटी इंटिमेशन और एडमिट कार्डजल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे
आधिकारिक वेबसाइटnta.ac.in और neet.nta.nic.in

परीक्षा से जुड़े नियम और दिशा-निर्देश पहले जारी किए गए इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार ही लागू रहेंगे। परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना (City Intimation) और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीखें बाद में वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएंगी। यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा शहर अपडेट करने या नीट यूजी 2026 से जुड़ी अन्य कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो वे सीधे एनटीए के हेल्पडेस्क नंबरों 011-40759000 और 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपनी शिकायत ईमेल आईडी neetug2026@nta.ac.in पर भी भेज सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “NEET UG Re-Exam 2026 Date: एनटीए ने घोषित की नीट यूजी पुनर्परीक्षा की तारीख, 21 जून को होगा एग्जाम”

Leave a Comment