HPTU CET 2026 : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने बढ़ाई आवेदन की तिथि, अब 22 अप्रैल तक करें अप्लाई

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने HPTU CET 2026 के लिए आवेदन की तिथि 22 अप्रैल तक बढ़ा दी है। बीटेक, बी फार्मेसी और एमबीए प्रवेश परीक्षा 9 व 10 मई को होगी। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

April 21, 2026 9:04 AM

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सामान्य प्रवेश परीक्षा (Common Entrance Test) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 22 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। तकनीकी विवि द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक 7,500 से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक क्रेज बीटेक और बी फार्मेसी में देखा जा रहा है। B.Tech में 4,200,  B.Pharmacy में 2,400 आवेदन आए हैं। इसके अलावा,  अन्य विषय: एमबीए, एमसीए और एमएससी के लिए भी भारी संख्या में आवेदन आए हैं।

प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल (9 और 10 मई)

विश्वविद्यालय के अनुसार, इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा 9 व 10 मई को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल इस प्रकार से है।

9 मई: सुबह का सत्र (09:00 AM – 11:00 AM)
  • बीएससी एचएम एंड सीटी (BSc HM & CT)

  • बीएचएमसीटी (BHMCT)

  • एमएससी पर्यावरण विज्ञान (MSc Environmental Science)

10 मई: सुबह का सत्र (09:00 AM – 12:15 PM)
  • बीटेक (B.Tech) एवं बी फार्मेसी (B.Pharmacy)

  • एमएससी भौतिक विज्ञान (09:00 AM – 11:00 AM)

10 मई: सायं का सत्र (02:00 PM – 04:00 PM)
  • एमसीए (MCA)

  • एमबीए (MBA)

  • एमबीए पर्यटन (MBA Tourism)

महत्वपूर्ण जानकारी और एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी पात्रता मानदंडों और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी किए जाएंगे। बाकी जानकारी के लिए  HPTU Official Website पर क्लिक करें। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment